वार्ड क्रमांक ८७ से संदीप उद्धरकर संघ कार्यकर्ता NCP से मैदान में | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई, (महाराष्ट्र), NIT:

सांताक्रुज पूर्व, वार्ड क्रमांक ८७ से कई उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें कुछ अपक्ष भी हैं। लेकिन मुख्य उम्मीदवार चार ही हैं। शिवसेना UBT से पूजा महाडेश्वर, BJP से कृष्णा पारकर, कांग्रेस से प्रमोद नार्वेकर और चौथा जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वो नाम संदीप उद्धरकर है वो एक हिंदूवादी विचार धारा के लिए जाने जाते हैं। ये बांद्रा विधानसभा से ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष पद पर थे।

संघ के कट्टर कार्यकर्ता हैं। स्थानीय रहवासियों के लिए हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। पार्टी ने टिकट नहीं दिया। तब जीशान सिद्दीकी ने  NCP अजीत दादा पवार गुट से संदीप उद्धरकर को टिकट दिया।

संदीप उद्धरकर की तरफ हिंदू वोटों का झुकाव रहेगा ऐसी जानकारी मिली है। और संदीप स्थानीय रहिवासी है। पिछली बार के नगर सेवक विश्वनाथ महाडेश्वर थे। उनकी पत्नी पूजा महाडेश्वर उद्धव ठाकरे गुट से मैदान में हैं। पिछले कई वर्षों से ये सीट शिवसेना के पास ही है। इस बार समीकरण बदल चुके हैं।

संदीप उद्धरकर एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी वजह से अन्य उम्मीदवार का खेल बिगड़ गया है। अब देखना है वोटर्स पूजा महाडेश्वर की तरफ झुकाव रखते हैं या संदीप उद्धरकर की तरफ। शिवसेना इस सीट के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। ज्यादा चर्चा में संघ कार्यकर्ता संदीप ही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version