आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक-धार्मिक मूल्यों का समावेश समय की ज़रूरत: भोपाल में CIO की नई यूनिट का शुभारंभ | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

बच्चों में आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक और धार्मिक मूल्यों को मज़बूत करने के उद्देश्य से Children Islamic Organisation (CIO) की नई इकाई बाग़ दिलकुशा यूनिट का शुभारंभ भोपाल में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही खेल-कूद के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का संदेश दिया गया। बच्चों को घर, स्कूल और आसपास सफ़ाई बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम सप्ताह में एक बार आयोजित किया जाएगा, जिसमें बच्चों को सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न रोचक प्रस्तुतियाँ दीं। हमज़ा यासिर, रोहा अय्यूब, फ़ातिमा अज़हर, हसनैन अहमद, मुसैब अहमद, ताहिरा और तरन्नुम सहित अन्य बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version