वार्ड पार्षद का निरीक्षण: शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर के वार्ड क्रमांक 08 में आज सुबह पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वार्ड भ्रमण किया गया। इस दौरान वार्ड 08 के पार्षद प्रमोद बंदेवार के साथ वार्ड 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जल विभाग के उमेश, देववराव देशमुख तथा दिवाकर भाऊ को सख्त निर्देश दिए गए कि नल-जल आपूर्ति के समय स्वयं वार्ड में उपस्थित रहकर शुद्ध पेयजल की सतत निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों से अपील की कि वे
— पानी को व्यर्थ न बहने दें,
— जल की महत्ता को समझें,
और जल आपूर्ति पूर्ण होने के बाद नल में तुरंत टिप्पी लगाकर सहयोग करें।

पार्षद प्रमोद बंदेवार ने कहा कि वार्डवासियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेयजल की शुद्धता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version