इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की पेयजल टंकियों की सफाई और पानी की जांच जारी है। विगत दिनों नानाखेड़ी और हड्डी मील क्षेत्र की टंकियों की सफाई पूरी कर ली गई है। आज शास्त्री पार्क ओवरहेड टंकी की सफाई की जा रही है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार शहर की सभी ओवरहेड टंकियों की सफाई कराई जा रही है।
साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। पानी में बैक्टीरिया और दूषित तत्वों की पहचान के लिए H2S टेस्ट किया गया, जिसमें किसी प्रकार का दूषित पानी नहीं पाया गया।
भविष्य में भी शहर के अन्य क्षेत्रों से नियमित सैंपल लेकर पानी की जांच जारी रहेगी और सभी टंकियों की सफाई कराई जाएगी।
जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित डिमरी की निगरानी में अंबेडकर चौराहा, नदी मोहल्ला, बोहरों का बगीचा आदि क्षेत्रों से पानी के सैंपल लिए गए।
