गंदे पानी से मौतों के विरोध में कांग्रेस का ‘घंटा’ प्रदर्शन | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

इंदौर में भाजपा शासित नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए मल-मूत्र युक्त दूषित पानी के सेवन से 15 लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि 2800 से अधिक लोग उपचाररत हैं।

इस संवेदनशील मुद्दे पर जब मीडिया ने प्रदेश सरकार के मंत्री से सवाल किया, तो उनके द्वारा “घंटा” जैसा शब्द प्रयोग करना अमानवीयता और निरंकुशता का प्रतीक बताया जा रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की मोहन सरकार सत्ता के अहंकार में डूबी हुई हैं और जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि 4 जनवरी, रविवार को भाजपा के विधायक और सांसद के निवास के सामने “घंटा बजाकर” विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जहां भाजपा के विधायक नहीं हैं, वहां भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी के निवास के सामने यह प्रदर्शन होगा।

उन्होंने कांग्रेस के सभी विधानसभा प्रभारियों, शहर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों तथा पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि आवश्यक रूप से विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को जनता की संवेदनाओं के प्रति जागरूक किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version