मालनपुर गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में “हम एक बने, नेक बने”, एकता, शांति और नैतिक जीवन का संदेश | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मालनपुर गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में “हम एक बने, नेक बने”, एकता, शांति और नैतिक जीवन का संदेश | New India Times

मालनपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में “हम एक बने, नेक बने” विषय पर एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन सेंटर की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर गया।

मालनपुर गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में “हम एक बने, नेक बने”, एकता, शांति और नैतिक जीवन का संदेश | New India Times

अपने प्रेरक उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने कहा कि एकता ही शक्ति है और नैतिकता ही जीवन की सच्ची पहचान है। जब समाज एक विचार और एक संकल्प के साथ आगे बढ़ता है, तभी शांति और सुरक्षा संभव होती है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम एक रहकर नेक बनें और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में सहयोग दें।

मालनपुर गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में “हम एक बने, नेक बने”, एकता, शांति और नैतिक जीवन का संदेश | New India Times

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी आदर्श बहन (संचालिका, इंद्रगंज लश्कर, ग्वालियर) ने कहा कि सच्चे मन से किया गया परमात्मा का ध्यान मन को शांति देता है और व्यर्थ चिंताओं से मुक्त करता है।

उन्होंने शारीरिक व्यायाम और आत्मिक साधना — दोनों के संतुलन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि एस.एल.पी. कॉलेज ग्वालियर के प्राचार्य डॉ. शत्रुघन सिंह ने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है जो जीवन के शारीरिक, पारिवारिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहलुओं में संतुलन स्थापित करे।

प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमार प्रहलाद भाई ने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के चार सूत्र बताए — खुश रहना, प्रतिदिन परमात्मा का ध्यान करना, समस्याओं से न घबराना और हर पल को आनंदपूर्वक जीना।

भोपाल से आए ब्रह्माकुमार आशीष भाई (गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज) ने राजयोग से प्राप्त आत्मबल का अनुभव साझा किया और प्रेरक प्रदर्शन के माध्यम से लोगों का उत्साह बढ़ाया।

सिंगरौली से आए ब्रह्माकुमार जीतू भाई ने अपने ब्रह्मचारी जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को संयम और साधना का संदेश दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी सृष्टि बहन ने किया।

कार्यक्रम में मोहनलाल वर्मा सहित भावना, अर्चना, रेखा, अंजलि, अनामिका, सुमन, कल्पना, सरस्वती, खुशबू, महेश, संतोष और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने इस आध्यात्मिक आयोजन की सराहना की और ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version