ई रिक्शा चालक क़ायदे कानून को दे रहे हैं चुनौती | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:


अंबेडकर नगर जिला मुख्यालय अकबरपुर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक और जाम की समस्या से जनता बेहाल है। हर दिन राहगीरों को दो-चार होना पड़ रहा है। घंटो जाम की समस्या में लोग परेशान हो रहे हैं। 50% जाम की समस्या ई रिक्शा चालकों ने कर रखा है। ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है वो भी मस्त हैं। शहर भर में ई रिक्शा चालक मनमानी तरीके से अपनी मर्ज़ी के मालिक हो चुके हैं।

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से अकबरपुर शहजादपुर बाज़ार की  स्थिति बिगड़ गई है। सड़क पर ई-रिक्शा खड़े करने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ई रिक्शा चालक नियमों को ताक पर रख कर ई-रिक्शा संचालक यत्र-तत्र वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। लिहाज़ा राहगीरों को आने जाने काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शहजादपुर सुमित्रा जेटली स्कूल से तहसील तक जाने वाली सड़क  के पास भीड़ भाड़ वाले इलाके में लबे सड़क ई रिक्शा खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। यही नहीं घंटों सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियों का इंतजार करते रहते हैं। इसके चलते आवागमन में काफी असुविधा होती है। कई बार तो ई रिक्शा खड़ा करने को लेकर चालकों व दुकानदारों में झड़प की नौबत आ जाती है।

ई रिक्शा चालकों की मनमानी से परेशान
शहजादपुर अकबरपुर मार्केट की दो दर्जन से अधिक दुकानदारों ने इस ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगाम लगाने की प्रशासन से मांग की है।

वहीं राहगीरों ने स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन से ई-रिक्शा चालकों के द्वारा लगाए जा रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version