मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका परिषद को सूचना मिली कि शहरी क्षेत्र में चाइनीस मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा के निर्देश पर कर्मचारियों की सहायता से मार्केट क्षेत्र में दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे चाइनीस मांझा न बेचें। नगर पालिका ने चेतावनी दी कि चाइनीस मांझा बेचने से लगातार हादसे हो रहे हैं,
वाहन चालकों और पतंग उड़ाने वाले बच्चों के लिए जान का खतरा पैदा हो रहा है, और बच्चों के हाथ भी कट रहे हैं। सभी दुकानदारों को मान्य न बेचने की सख्त हिदायत दी गई और अगर कोई इसे बेचेगा तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
