थांदला में 4 जनवरी को भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला में 4 जनवरी को भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 4 जनवरी (रविवार) को कव्वाली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जानकारी देते हुए शादाब सैयद ने बताया कि कार्यक्रम वार्ड नंबर 13, गली नंबर 3, बड़े इमामबाड़ा परिसर में रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम में राजस्थान के कोटा के मशहूर कव्वाल हिफजुर्रहमान साहब अपने कलाम पेश करेंगे। उनका मशहूर कलाम —

“जब धर्म की बात आए — धर्म मेरा इंसान ही लिखना,
जब भी मेरी कहानी लिखना — सबसे पहले हिंदुस्तान ही लिखना”

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल माना जाता है।

सैयद ने बताया कि अकीदतमंदों के लिए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं,
ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article