विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
बड़ौत नगर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मान होटल के निकट पंजाबी स्पेशल फैन्सी जूतियों के शोरूम जेबीएच फैशन बड़ौत का भव्य शुभारम्भ हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में भूदृष्टि फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा और सुप्रसिद्ध समाजसेविका कुसुम चौहान तथा इंस्टाग्राम की प्रसिद्ध इंफ्लुएंसर रेनू-राहुल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
शुभारम्भ समारोह की शुरुआत पंडित रविन्द्र कुमार ने विधि-विधान के साथ हवनकुंड में आहुतियां डालकर मंत्रोचार के साथ हवन पूर्ण करवाई।
इसके उपरान्त जेबीएच फैशन बड़ौत की संचालिका रिया दांगी ने उपस्थित लोगों को बताया कि यह शोरूम फैमिली वियर शॉप है, जिसमें लेडीज और चिल्ड्रन के लिए प्योर लेदर से बनी उच्च गुणवत्ता वाली जूतियां कम दाम में उपलब्ध हैं।
नववर्ष के उपलक्ष्य में स्पेशल ऑफर के तहत जूतियों के पैकेज निम्नलिखित हैं:
3 जोड़ी मात्र ₹500
3 जोड़ी ₹800
3 जोड़ी ₹1100
3 जोड़ी ₹1500
शोरूम के शुभारम्भ अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, विकास दांगी, मधु दांगी, दीया दांगी, रिंकू जागलान, पूर्व प्रधान सुधीर, प्रधान कपिल, पूर्व प्रधान किरन जौनमाना, ओमवीर प्रधान नंगला, विक्की तोमर मलकपुर, सुधा तोमर, डॉ. संजीव आर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
