दूषित पानी से हुई मौतों पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260102-WA0126.mp4
New India Times

इंदौर के भागीरथपुरम में गत दिनों दूषित पेयजल पीने से 15 लोगों की मौत और 1500 लोग बीमार होने के मामले को लेकर युवक कांग्रेस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ “मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260102-WA0130-1.mp4

युवक कांग्रेस की विधान सभा अध्यक्ष शुभभ शर्मा ने कहा कि साफ-सुथरे कहे जाने वाले इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के लिए कौन जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा मृतक परिवारों को दो लाख रुपये मुआवजा देना न्यायपूर्ण नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब पत्रकारों ने इस मामले में सवाल किया, तो मंत्री ने अमर्यादित और बचकानी बातें कही, जिसकी निंदा की जानी चाहिए। उनका कहना था कि ऐसे बड़े बोल वाले मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।

नगर अध्यक्ष गौरव पांडे ने भी कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री का रवैया गैर-जिम्मेदाराना है और ऐसे मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में दूषित पेयजल के कारण हुई मौतों और बीमारियों की पूरी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version