मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक, ब्लॉक अध्यक्षों को दिए निर्देश | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला कांग्रेस द्वारा प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद तीन चरण पूरे हो चुके हैं। अब चौथे चरण के तहत दावे-आपत्तियाँ, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने तथा त्रुटि-सुधार के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसी उद्देश्य से जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को नामावलियों के गहन पुनरीक्षण के लिए क्षेत्र-वार सूची सौंपी गई। साथ ही विधानसभा पेटलावद के 48, झाबुआ विधानसभा के 50 और थांदला विधानसभा के 34 बड़े मतदान केंद्रों पर पार्टी के बी.एल.ए. नियुक्त करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में बी.एल.ए. को सक्रिय रखने का आग्रह किया, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से कटे नहीं और वह मतदान से वंचित न रहे।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल, ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख, शक्ति सिंह राठौड़, सलीम शेख, चैनसिंह डामोर, सतीश अजनार, माजू सिंह डामोर, खून सिंह गुंडिया, गुल सिंह अमलियार, सुरेंद्र गरवाल, गोवर्धन भूरिया, राकेश डामोर, पार सिंह डिंडोर, काना गुड़िया, डॉ. दिनेश गाहरी, सुभाष चंद्र, शौकत अली सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version