कोतवाली पुलिस ने 158.8 ग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ललित शर्मा और उपनिरीक्षक भूपेंद्र राणा ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

टीम ने मोहल्ला जियाखेल निवासी 37 वर्षीय आशीष कुमार को ई-चार्जिंग प्वाइंट चौराहे के पास नंदीशाला के सामने से 158.8 ग्राम चरस और ₹590 नकद के साथ गिरफ्तार किया।

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त आशीष कुमार के खिलाफ अवैध चरस रखने के मामले में कार्रवाई की गई है। उसके विरुद्ध लगभग 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version