चार मामलों में फरार 34 आरोपी चिन्हित, कोर्ट ने जारी किए स्थायी वारंट | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251231-WA0005.mp4
New India Times

थाना निशातपुरा क्षेत्र के चार अलग-अलग अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 34 आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए हैं। इन आरोपियों में 24 पुरुष और 10 महिलाएँ शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रमुख आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
साबिर अली, रिजवान हुसैन, अली तालिब ईरानी, जुबेर, तथा कुख्यात महिला आरोपी लेडी डॉन नोबहार, जो गांजा तस्करी के मामलों में संलिप्त बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों ने विरोध करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस पर थाना निशातपुरा में पुलिस कार्य में बाधा डालने का अलग प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version