हिन्दू युवा वाहिनी जनपद लखीमपुर खीरी ने धूमधाम से मनाई महान संत रविदास जी की जयंती | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

हिन्दू युवा वाहिनी जनपद लखीमपुर खीरी ने धूमधाम से मनाई महान संत रविदास जी की जयंती | New India Timesहिन्दू युवा वाहिनी जनपद लखीमपुर खीरी इकाई ने पंजाबी कालोनी लखीमपुर ऋषि आश्रम में जिला प्रभारी विपिन मिश्रा की अध्यक्षता में सन्त रविदास जी की जयंती का आयोजन किया।
जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी महान संत रविदास जी के विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है, उसी के तहत पूरे जिले में समरसता भोज का आयोजन संगठन के द्वारा आयोजित कर जात पात ऊंच नीच छुआ छूट को समाप्त कर हिन्दू समाज की एकता का सन्देश दिया गया है।

हिन्दू युवा वाहिनी जनपद लखीमपुर खीरी ने धूमधाम से मनाई महान संत रविदास जी की जयंती | New India Timesजिलाध्यक्ष अशोक कुमार रस्तोगी जी ने कहा महान सन्त रविदास जी की जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम हम सभी कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और उनकी जयंती के अवसर पर संकल्प लेते हैं कि हिन्दू धर्म की एकजुटता के लिए महानसन्त रविदास जी के विचारों और गुरु गोविंद सिंह महाराणा प्रताप के शौर्य और स्वामी विवेकानंद के ज्ञान के भंडार को लेकर पूरे जनपद में तन मन धन से लगकर कार्य कर रही है जिससे हिन्दू विरोधी ताकते षड्यन्त्र फैलाकर हिन्दू मुस्लिम एकता का पाठ पढ़ा कर समाज को गुमराह करने का कृत्य करने के साथ साथ जातिवाद का जहर घोल कर समाज को विखराव की ओर ले जाने का कार्य कर रही है ऐसे षडयंत्रो हिन्दू युवा वाहिनी सफल नही होने देगी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलामंत्री अंजनी धवन जिला मीडिया प्रभारी बलवन्त सिंह नगर मीडिया प्रभारी प्रज्वल शेखर अनुज गुप्ता भूपेंद्र सक्सेना अंकुर सिंह सरवन यादव कुलदीप गुप्ता स्याम किशोर गुप्ता पीयूष अवस्थी चन्दन अवस्थी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version