नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के खिलाड़ियों का चयन, फरीदाबाद में दिखाएंगे दम | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पावर लिफ्टिंग इंडिया — उत्तर प्रदेश स्टेट सेलेक्शन ट्रायल्स फॉर नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में गोरखपुर के कई खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इन चयन ट्रायल्स में गोरखपुर से सेजल गुप्ता, सौम्या सिंह, आयुष सिंह, साहिल गुप्ता, अंकित यादव और सीमा का चयन नेशनल बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

चयनित सभी खिलाड़ी 7 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक फरीदाबाद (हरियाणा) में आयोजित होने वाली नेशनल बेंच प्रेस पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। ये सभी खिलाड़ी धर्ममन फिटनेस, रामजानकी नगर, गोरखपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और इनके ट्रेनर अश्वनी पांडेय हैं।

इस सफलता पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज की एएनएम सीमा के चयन होने पर डॉ. वी.के. वर्मा, मनोरंजन सिंह, राजेश सिंह और महेन्द्र चौहान सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की।

ट्रेनर अश्वनी पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की प्रेरणा देते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version