इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

आज विभिन्न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य और नामांतरण के आवेदन प्रस्तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 210 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किये गये।

स्वास्थ्य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्ही की जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
रेडक्रास के माध्यम से दी 47 हजार रूपये की आर्थिक सहायता
आज आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आर्थिक सहायता के विभिन्न आवेदनों पर 47 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक संबंधित आवेदकों प्रदान किये। जिनमें श्रीमति मीना बाई को 05 हजार रूपये, बब्लू प्रजापति, भगतसिंह रघुवंशी, श्रीमति रूपवती, श्री वीरेन्द्र मीना को 10-10 हजार रूपये तथा श्री जसवंत सिंह राजपूत को 02 हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता राशि के चैक प्रदान किये गये।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री कन्याल के समक्ष आवेदिका श्रीमती भूरीबाई पत्नी स्व. हरिसिंह यादव, निवासी मधुसूदनगढ़, जिला गुना द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने दिव्यांग पुत्र श्री राधेश्याम यादव को व्हीलचेयर उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया था।
दिव्यांग को मिली व्हीलचेयर
जिस पर कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, गुना को त्वरित समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में दिव्यांग श्री राधेश्याम यादव को व्हीलचेयर प्रदाय कराई गई।
