ग्रामीण पत्रकारों ने पीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन, सुविधाओं और मान्यता की मांग | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद छोटे लाल खरवार के माध्यम से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीण और जिला स्तर पर कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करने और सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

तहसील और जिला स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने और जिला स्तर पर स्थायी समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने का प्रावधान।

ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान भारत कार्ड और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा।

प्रदेश स्तर की पत्रकार मान्यता समिति और विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों को सदस्य बनाने का प्रावधान।

लखनऊ में दारुलशफा स्थित कार्यालय के लिए निःशुल्क भवन उपलब्ध कराना।

पत्रकारिता के दौरान होने वाले विवादों में प्राथमिकी दर्ज करने से पहले सक्षम अधिकारी से जांच कराना।

ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन कर समस्याओं का अध्ययन और समाधान सुनिश्चित करना।

सांसद छोटे लाल खरवार ने कहा कि पत्रकार हित के लिए वे शासन-प्रशासन और प्रधानमंत्री से मिलकर समाधान करवाएंगे और सदन में इस प्रस्ताव को रखेंगे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, रामकेश यादव, सेराज अहमद, अर्पित दुबे सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version