खानकोट सेमरी में चोरी, व्यापारियों में गुस्सा, पुलिस पर उठे सवाल | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251230-WA0053.mp4
New India Times

थाना इटवा क्षेत्र के खानकोट सेमरी गांव में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव निवासी राम सजीवन की वेल्डिंग की दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान से लगभग ₹25,000 नकद तथा करीब ₹1 लाख रुपये मूल्य की वेल्डिंग मशीन और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version