जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले भर से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में कुल 130 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एडीएम श्री सुमित कुमार, श्री अंकुर मेश्राम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा की और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के आवेदनों पर संवेदनशीलता से कार्यवाही की जाए और संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
