मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम उड़वलिया में जन-चौपाल लगाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया।

प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश तिवारी के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत उड़वलिया में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें लड़कियों और महिलाओं को एकत्रित कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं — जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ-साथ साइबर अपराध और सुरक्षा जागरूकता के तहत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 112 (पुलिस), 1090 (वूमेन पावर), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) और 101 (अग्निशमन) — की जानकारी पंपलेट के माध्यम से वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम के सदस्य उपनिरीक्षक बबूना यादव, धर्मराज तथा महिला आरक्षी अनुपम उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version