धू-धू कर जलने वाली थी बस, खाकी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय महोत्सव में शिरकत कर लौट रहे यात्रियों की जान 26वीं वाहिनी के सजग आरक्षकों की सूझबूझ से बाल-बाल बच गई। ग्वालियर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए कार्यक्रम की ड्यूटी के बाद लौट रहे इन जवानों ने एक बड़ी अग्नि दुर्घटना को समय रहते टाल दिया।
इंजन से निकल रहा था तेज धुआं
जानकारी के अनुसार गत शाम करीब 5:30 बजे मध्य प्रदेश पुलिस के जवान सतीश शर्मा, दीपक रघुवंशी, तनवीर अहमद और दीप कुमार अपनी निजी गाड़ी से ग्वालियर से गुना लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके आगे चल रही कल्पना ट्रेवल्स की बस के इंजन से अचानक बहुत तेज धुआं और लपटें उठने लगी हैं। बस चालक इस खतरे से पूरी तरह अनजान था और गाड़ी की रफ्तार तेज थी।
जान जोखिम में डालकर रुकवाई बस
खतरे को भांपते हुए आरक्षकों ने अपनी गा़ी की रफ्तार बढ़ढ़ाई और बस के आगे अपनी कार लगाकर उसे रुकने पर मजबूर किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version