मेघनगर में नि:शुल्क बैटरी चलित कृत्रिम हाथ शिविर — रोटरी क्लब और इनाली फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में नि:शुल्क बैटरी चलित कृत्रिम हाथ शिविर — रोटरी क्लब और इनाली फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के तत्वावधान में इनाली फाउंडेशन, पुणे के सहयोग से मेघनगर में नि:शुल्क बैटरी चलित कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 दिसंबर (सोमवार) को रानू कॉलोनी के पास विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित होगा।

इस शिविर में ऐसे लोग, जिनका किसी दुर्घटना में कोहनी से लगभग चार इंच नीचे हाथ कट गया हो, उन्हें इनाली फाउंडेशन द्वारा बैटरी से चलने वाला यांत्रिक कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा।

यह हाथ 8–9 घंटे तक काम करता है, बैटरी चार्जेबल होती है और इससे लगभग 5 किलोग्राम तक वजन उठाया जा सकता है। इस उपकरण की मदद से व्यक्ति अपने दैनिक कार्य स्वयं कर सकेगा और किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह कृत्रिम हाथ पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

जो भी भाई-बहन इस शिविर का लाभ लेना चाहते हैं, वे आज शाम तक पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री से संपर्क करें। पूर्व पंजीयन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version