कुलदीप सेंगर की जमानत का गुना में विरोध: एमएसएस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित कर जमानत दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (एमएसएस) की जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठन की कार्यकर्ताओं ने पीड़िता और उसकी माँ के साथ दिल्ली में हुए व्यवहार की निंदा करते हुए कलेक्टर के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते समय जिला सचिव एडवोकेट सीमा राय ने कहा कि आरोपियों की रिहाई और उनका स्वागत किया जाना न्यायपालिका और समाज—दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि सरकार और स्थानीय प्रशासन पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

संगठन ने जोर देकर कहा कि महिला अपराधों को रोकने के लिए कानून में कड़े सुधार किए जाएँ और आरोपियों को नजीर बनने वाली सजा दी जाए।

संगठन ने देश में बढ़ती अश्लीलता, अपसंस्कृति और शराबखोरी पर नियंत्रण/प्रतिबंध की मांग करते हुए जनता से न्याय की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान उर्मिला, कल्पना, ललिता, रिंकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version