कड़ाके की ठंड में राहत: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने असहायों को वितरित किए कंबल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद में बढ़ती शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आज तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम जमुही और रामपुर बरकतपुर में जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मंत्री ने ग्राम प्रधानों के माध्यम से कुल 400 पात्र एवं असहाय व्यक्तियों को कंबलों का वितरण किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि जनपद में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में असुरक्षित न रहे और पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाया जाए।

वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद सिंह, उप जिलाधिकारी (सदर) एवं तहसीलदार (सदर) ने सक्रिय भूमिका निभाई।

साथ ही, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मुस्तैद रहे। ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य के लिए मंत्री जी और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version