मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
उत्तर प्रदेश के दो युवक मध्य प्रदेश के जुन्नारदेव पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचा रहे थे। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि थाना क्षेत्र में अनुशासन भंग करने और अशांति फैलाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश बघेल के साथ उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक महेश उईके, आरक्षक भगवान सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।
