आष्टा सांप्रदायिक तनाव: हाजी मोहम्मद हारून ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गत दिनों सीहोर जिले की आष्टा तहसील में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि यह सांप्रदायिक तत्वों की सोची-समझी साजिश का नतीजा है।

उन्होंने बताया कि हरदा से लौट रहे करणी सेना के लोग जानबूझकर नेशनल हाईवे छोड़कर आष्टा के अंदर प्रवेश करते हैं, और इसके बाद मस्जिद के सामने पेशाब करने, मस्जिद पर हमला करने तथा वाहनों में तोड़-फोड़ की घटनाएँ होती हैं। इन सब बातों का विरोध करने पर विवाद बढ़ता है और सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लेता है।

हाजी मोहम्मद हारून ने रोष जताया कि घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा केवल मुस्लिम समुदाय के लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि उपलब्ध वीडियो में देखा जा सकता है कि करणी सेना के लोगों ने नगर में तोड़-फोड़ और दंगा फसाद किया है तथा मुसलमानों को धमकी भरे वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो के माध्यम से सांप्रदायिक विवाद को बढ़ाने और डराने-धमकाने का काम भी किया जा रहा है।

उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और प्रदेश के पुलिस प्रमुख (Director General of Police) से मांग की है कि इस पूरे घटना क्रम की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, वास्तविक दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और जिस तरह मुस्लिम समुदाय के लोगों पर एकतरफा कार्रवाई हो रही है, उसे तुरंत रोका जाए। साथ ही बेक़सूर युवकों पर लगाए गए मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर तनाव बढ़ाने वाले लोगों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version