इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के वीर सपूत, साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेहसिंह जी के बलिदान दिवस “वीर बाल दिवस” के पावन अवसर पर शुक्रवार को युवा मोर्चा जिला गुना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देशन में श्री राम कालोनी स्थित दयाल पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से चार साहिबजादों को याद किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष रिंकू चौरसिया, प्राचार्य नरेंद्र दुबे और नरेश व्यास मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर चार साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
