एकतरफा कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251226-WA0031.mp4
New India Times

सीहोर: (आष्टा) में जुम्मे की नमाज़ के बाद कथित एकतरफा कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुराने बस स्टैंड पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शहर काज़ी के नेतृत्व में 4 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा गया, जिसमें निष्पक्ष कार्रवाई की मांग प्रमुख रही।

ज्ञापन में 21 तारीख की घटना की निंदा करते हुए कहा गया कि कथित रूप से करणी सेना से जुड़े कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, मस्जिद तोड़ने और मकान गिराने की धमकी दी गई, साथ ही पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया।

इन घटनाओं को लेकर मुस्लिम समाज में नाराज़गी तो रही, लेकिन प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि सभी मामलों में बिना पक्षपात के समान और न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version