यातायात पुलिस ने 9 स्कूली वाहनों पर लगाया 18,000 रुपये का जुर्माना | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने नील वर्ल्ड, वंदना और क्राइस्ट स्कूल के सामने स्कूली वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया।

यातायात प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बसों, वैन और ऑटो रिक्शा की जांच करते हुए चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, फायर एक्सटिंग्विशर तथा फर्स्ट-एड बॉक्स हमेशा दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।

जांच के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 9 स्कूली वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और 18,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version