मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर में संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का लंबित इंतजार अब खत्म होने वाला है।
ग्राम पंचायत में सभी समाज के लोगों ने एकमत होकर यह प्रस्ताव रखा कि लंबे समय से स्थापित न की गई बाबा साहब की प्रतिमा को ग्राम पंचायत प्रांगण में स्थापित किया जाए। प्रतिमा को ग्राम पंचायत भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के सामने स्थापित कर अनावरण किया जाएगा।
स्थापना के लिए सरपंच और सचिव ने जल्द ही आश्वासन दिया, जिससे सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
