जुन्नारदेव में श्रद्धापूर्वक मनाया गया वीर बाल दिवस | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव शहर के वार्ड क्रमांक 8 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में वीर बाल दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। साथ ही शहर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रमोद बंदेवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमारे उपस्थित रहीं। विशेष अतिथियों में वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद एवं सभापति दीप्तिकांत साहू, पूर्व सभापति राजेंद्र सूर्यवंशी, राजेश नागवंशी, शिक्षक प्रदीप ठाकुर एवं अजय सोनवंशी शामिल रहे।

आयोजन में सभी वार्डों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं — हेमलता साहू, दुर्गेश नंदिनी विश्वकर्मा, लक्ष्मी पाल, मंजू बरसिया, कविता डाहट, माया नामदेव, लता नागले, सुनीता सोनी, शालिनी चौकीकर, महक कहार, शारदा सोनी, सुषमा डेहरिया एवं ज्योति विश्वकर्मा — ने विशेष भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वीर बाल दिवस के इतिहास, साहिबज़ादों के अद्भुत बलिदान और उनके साहस, धर्म और राष्ट्रप्रेम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अतिथियों ने बच्चों को वीरता, संस्कार और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के इस सराहनीय प्रयास की अतिथियों और नागरिकों द्वारा प्रशंसा की गई और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणास्पद आयोजनों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

By nit

Exit mobile version