बुलेट सवार युवक अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार, बुलेट सीज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कोतवाली पुलिस ने बुलेट सवार युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बुलेट को भी सीज कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे उ0नि0 निरीक्षक प्रियव्रत दुहूण, उ0नि0 निरीक्षक विजय कुमार, हे0का0 राजेश कुमार और हे0का0 हेमंत कुमार ने नगर निगम के पास स्थित नंदिशाला के पास से मोहल्ला भारतद्वाजी, गन्दा नाला निवासी निलाल गुप्ता को बुलेट (UP 27BK 6646) से अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बुलेट को सीज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version