तीन तेलगू फिल्मों की शूटिंग से गुलजार हुआ तामिया-पातालकोट, स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तीन तेलगू फिल्मों की शूटिंग से गुलजार हुआ तामिया-पातालकोट, स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार | New India Times

भैरवी, टारगेट, आडू बुलेट रा — इन तीन तेलगू फिल्मों की शूटिंग इन दिनों तामिया-पातालकोट के विभिन्न लोकेशन्स पर चल रही है। इससे अंचल के 300 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है। तामिया के कई जूनियर कलाकार भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। गांवों में चल रही शूटिंग देखने के लिए आदिवासी अंचल में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और दूर-दूर से लोग शूटिंग देखने आ रहे हैं।

तीन तेलगू फिल्मों की शूटिंग से गुलजार हुआ तामिया-पातालकोट, स्थानीय युवाओं को मिला रोजगार | New India Times

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला प्रशासन के संवेदनशील रवैये के चलते साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुझान तेजी से तामिया की ओर बढ़ रहा है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण और जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम फिल्म निर्माण में लगी यूनिट को भरपूर सहयोग दे रही है।

फिल्म टारगेट के प्रोड्यूसर नईम शेख ने बताया कि प्रशासनिक तौर पर हमें जबरदस्त सहयोग मिला। फिल्म निर्माण से जुड़ी अनुमतियां और अन्य सुविधाएं हमें बेहद आसानी से प्राप्त हो गईं। साथ ही तामिया में जनव्यवहार सादगीपूर्ण और मिलनसार है, जिससे शूटिंग बिना किसी व्यवधान के चल रही है।

कोलंबस मल्टीमीडिया फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर उमर गुल खान ने बताया कि शूटिंग में करीब 300 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है, जो हमारी प्राथमिकता भी है।

फिल्म निर्माण से जुड़े आकाश मंडराह और अमन सरवैया ने बताया कि 15 जनवरी तक भैरवी, टारगेट, आडू बुलेट रा की शूटिंग का शेड्यूल है। इसके साथ ही साल 2026 के लिए कुछ नए अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी तामिया में आ रहे हैं। नई फिल्मों में बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों शामिल हैं, जिनकी शूटिंग तामिया के साथ पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भी होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article