रिनीखेड़ा और चावल पानी में भीषण सड़क हादसा, टेंपा पेड़ से टकराया, टू व्हीलर की टक्कर से दो लोगों के टूटे पैर | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रिनीखेड़ा और चावल पानी में भीषण सड़क हादसा, टेंपा पेड़ से टकराया, टू व्हीलर की टक्कर से दो लोगों के टूटे पैर | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत थाना माहुलझिर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा 25 दिसंबर, गुरुवार रात लगभग 11 बजे चावलपानी क्षेत्र में हुआ, जहां दो टू-व्हीलर आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति का पैर टूट गया, जबकि दूसरे के पैर में फ्रैक्चर हो गया।

दूसरा हादसा 26 दिसंबर, शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे रानीखेड़ा और ऑडिटोरियम के बीच हुआ, जहां एनर्जी ड्रिंक से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी हानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के आरक्षक अशोक गंज और आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों हादसों के घायलों को अस्पताल पहुँचाया। वर्तमान में घायलों का उपचार जारी है।

By nit

Exit mobile version