नक्शे में छेड़छाड़ कर भूमि विक्रय करने का लगा आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नक्शे में छेड़छाड़ कर भूमि विक्रय करने का लगा आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार | New India Times

जुन्नारदेव तहसील के सुकरी पटवारी हल्का नंबर में एक भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने एसडीएम के समक्ष पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि खसरा क्रमांक 413/13/1 और 413/13/2 की भूमि में नक्शे से छेड़छाड़ करते हुए लगभग 1250 वर्गफुट जमीन पर अवैध कब्जा किया गया और उसे बेच भी दिया गया, जिसके कारण भूमि विवादित स्थिति में पहुँच गई है।

पीड़ित पक्ष के कैलाश पुत्र अशोक यदुवंशी ने बताया कि 5 सितंबर को कब्जा किए जाने की कोशिश के दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई थी।

अब उन्होंने एसडीएम से नामज़द शिकायत कर विवादित भूमि वापस दिलाने की मांग की है। दूसरी ओर, मामले में दूसरे पक्ष राधेश्याम यदुवंशी ने कहा कि उनके पास से संबंधित सभी दस्तावेज़ मौजूद हैं और वे कानूनी रूप से अपना पक्ष रखेंगे।

प्रशासन ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

By nit

Exit mobile version