इंदौर: दंपति के घर से दो शव बरामद, बेटे विदेश में; मोहल्ले वालों ने कराया अंतिम संस्कार | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251226-WA0043.mp4
New India Times

इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां एक मकान से पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, दंपति का निधन कई दिन पहले हो चुका था, लेकिन घर में अकेले होने के कारण उनके शवों का लंबे समय तक किसी को पता नहीं चल पाया।

स्थानीय लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि दंपति के दोनों बेटे विदेश (अमेरिका) में रहते हैं। काम के व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे कई महीनों से भारत नहीं आ पाए थे। पड़ोसियों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version