डुंगरिया में बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में किया गया पुतला दहन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डुंगरिया में बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों और हिंदू समाज के सहयोग से बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस का पुतला बनाकर बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए और गुस्से में पुतले को जूते, चप्पल और लातों से पीटा। इस दौरान ग्रामीणों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश दिखाया।

पुतला दहन और प्रदर्शन में मुकेश बचाले, पंकज विश्वकर्मा, दिनेश देशमुख, प्रसन्न मिश्र, कुलदीप राजपूत, गोपू यादव, पारस रघुवंशी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से डुंगरिया पुलिस चौकी का स्टाफ भी मौके पर उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version