मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना खुटार पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार सवार युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने राजेंद्र कुमार रावत, प्रभारी निरीक्षक खुटार और उ.नि. टिंकू कुमार के नेतृत्व में रात 11:28 बजे बांडा रोड, सौंफरी पेट्रोल पंप के पास लगभग 200 कदम की दूरी से लव भदौरिया, निवासी ग्राम मलिका, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर को फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगन आर कार और अवैध तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ लिया।
