राजस्थान से यूपी पहुंचे गौवंश को कसाइयों को बेचने की कोशिश नाकाम, पांच गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राजस्थान से शाहजहांपुर आए पांच लोग — दो महिलाएं और तीन पुरुष — गौवंशीय पशुओं को कसाइयों को बेचते हुए गिरफ्तार किए गए।

पुलिस के अनुसार, इस सूचना पर राजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद, उoनिo योगेश किशोर और उoनिo महेश सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के बूंदी और टोंक जिले से अपने निजी गौवंशीय पशुओं को चराने के लिए लाए थे।

रास्ते में कुछ गांववासियों की बात मानकर उन्होंने अतिरिक्त गौवंशीय पशुओं को भी अपने साथ ले लिया और वापसी के दौरान कुछ पशुओं को कसाइयों को बेच दिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से 94 गौवंशीय पशु, 80 गाय और 14 बैल बरामद किए। पशुओं की चारे-पानी की सुविधा के लिए उन्हें ग्राम बझेड़ा में निर्मित गौशाला में ले जाया गया, जहां ग्राम प्रधान, ग्राम महुआरी और चौकीदार अतलेश के सुपुत्र की देखरेख में रखा गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

राजू, जनपद टांग, राजस्थान

मांगी लाल, जनपद बूंदी, राजस्थान

सीमा, पत्नी महेंद्र बंजारे, झोपड़ा दौलतपुर रामनगर, बूंदी, राजस्थान

कमला, पत्नी तेज, निवासी जलालाबाद थाना पठान, राजस्थान

सीता, पत्नी भंवर, निवासी झोपड़ा मामाजी, थाना दबलाना, जिला बूंदी, राजस्थान

इनके खिलाफ धारा 5(a)/8 सीएस एक्ट और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version