राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज में सुशासन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज में सुशासन दिवस पर संगोष्ठी आयोजित | New India Times

वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैम्पियरगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. शैलजा अस्थाना ने स्व. अटल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में अटल जी की जीवनी, व्यक्तित्व और राजनीतिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य वक्ता के रूप में वाणिज्य विभाग के प्रो. मनीष कनौजिया ने बताया कि 23 दिसंबर 2014 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी।

इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमित कुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी की जयंती को भारत सरकार ने 2014 से ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोरनंद ने सभी वक्ताओं और छात्र–छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. जयप्रकाश वर्मा, डॉ. संजय कुमार गुप्ता, श्री संतोष कुमार, विकास कुमार सोनकर, श्री जितेंद्र कुमार चौरसिया, बृजेश पांडे सहित अनेक छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article