विकास के रास्ते से भटक चुकी है राज्य सरकार : संजीव कुमार सिंह | New India Times

 अतिश दीपंकर ,पटना ( बिहार),  NIT; विकास के रास्ते से भटक चुकी है राज्य सरकार : संजीव कुमार सिंह | New India Timesकांग्रेस के नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार अपने रास्ते से भटक चुकी है। अब विकास करना सरकार के एजेंडे में नहीं रह गया है। अब तक न तो किसानों के कल्याण के लिए कुछ किया गया और न ही कल कारखाने व उद्योगधंदे लगाए गए  हैं। श्री सिंह ने कहा कि कोसी और गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में पनबिजली परियोजना लगने से फायदा पुरे क्षेत्र को होगा। कारखाने, जुट उद्योग, मक्का आधारित उद्योग धंधे और लोगों को रोजगार देने के बाद ही पिछड़े इलाके को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। लेकिन बिहार में शराबबंदी के बाद लोगों को मुर्ख बनाने का काम राज्य सकरार द्वरा किया जा रहा है। जबकि पटना के होटल मौर्यालोक होटल चाणक्या में बिहार के जदयू राजद और भाजपा के विधायक शराब पीते पकड़े गए है। ​विकास के रास्ते से भटक चुकी है राज्य सरकार : संजीव कुमार सिंह | New India Timesबिहार में सभों ने मिलकर महागठबंधन की सरकार को इसलिए बनाया कि बिहार को विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। लेकिन नितीश जी, लालू जी और उनके पुत्रों द्वारा बिहार को रसातल में ले जाने का कार्य किया जा रहा है। राज्य में बेरोजगारी चरम पर है लूट हत्या और जगनी वारदातों में इजाफा हुआ है हर जगह विधि व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो रहा है बिहार सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। सरकारी कार्यालय कार्यालयों में अफसरशाही चरम पर है। थानों में खुलेआम घूसखोरी हो रही है। दूसरी तरफ नीतीश जी लालू जी और उनके बेटे अपनी ही पीठ थपथपाने में मस्त है। बिहार की जनता का सुध लेने वाला कोई नहीं बचा है। कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 20 20 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बिहार में बनेगी इसके लिए अभी से पूरे बिहार में कांग्रेस अभियान की शुरुआत कर चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version