यात्रियों की सुरक्षा के लिए लखीमपुर बस स्टैंड पर स्वास्थ्य शिविर — 153 लोगों की हुई जांच | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

यात्रियों की सुरक्षा के लिए लखीमपुर बस स्टैंड पर स्वास्थ्य शिविर — 153 लोगों की हुई जांच | New India Times

सुरक्षित और निर्बाध यात्री सेवाओं के उद्देश्य से लखीमपुर बस स्टैंड परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 153 लोगों की विभिन्न संक्रामक एवं सामान्य बीमारियों की जांच की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि शिविर में एआरएम, संचालक, परिचालक, सफाईकर्मी, मिस्त्री सहित परिवहन विभाग से जुड़े कर्मचारियों की एचआईवी, सिफिलिस, एचसीवी, हेपेटाइटिस-बी (HBsAg) और टीबी की स्क्रीनिंग की गई।

जांच के दौरान हेपेटाइटिस-बी, सिफिलिस और एचआईवी से संबंधित कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। इसके अतिरिक्त शिविर में 35 लोगों का एक्स-रे, 32 लोगों का स्पुटम परीक्षण तथा 30 लोगों का नेत्र परीक्षण भी किया गया।

सीएमओ ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य परिवहन सेवाओं से जुड़े कर्मियों के स्वास्थ्य की समय रहते जांच कर उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ रखना है, ताकि यात्रियों को भी सुरक्षित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

शिविर में डॉ. पंकज, एनटीईपी स्टाफ, डीएसआरसी काउंसलर, आईसीटीसी काउंसलर, लैब टेक्नीशियन, जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी तथा ग्राम विकास सेवा समिति से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे। परिवहन विभाग के सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article