रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आज दिनांक 24/12/2025 को सृजन कार्यक्रम के तहत दशम दिवस में DRP लाइन झाबुआ में बालक बालिकाओं को आउटडोर एक्टिविटी में महिला आरक्षक 267 द्वारा रनिंग, स्ट्रेचिंग , पुशअप व ट्रेनर सूर्य प्रताप द्वारा आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट ,किक , ब्लॉकिंग आदि सिखाया गया।

तथा इनडोर एक्टिविटी में पुलिस विभाग से उप निरीक्षक अनीता तोमर द्वारा नशा मुक्ति पर बच्चों को समझाया गया, नशा करने के नुकसान बताए गए। जिसमें 35 बालक एवं 30 बालिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में रक्षा सखी टीम जूडो मार्शल योगा ट्रेनर प्रधान आरक्षक जगदीश वर्मा आरक्षक 199 स्वप्निल महिला आरक्षक 267 निकिता व म.आर. 419 आयुषी उपस्थित रहे।
