मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जिला कलेक्टर के निर्देश पर जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार मोहित बोरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कट्टा नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर ट्राली मौके पर जप्त किया गया है जिसमें एक नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर ट्राली और एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया है।
रेत माफियाओं द्वारा नदी को छलनी करके अवैध रेत का उत्खनन लगातार किया जा रहा था जिसको लेकर आज नायब तहसीलदार द्वारा कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली पुलिस थाना दमुआ अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। रेत माफियाओं में हड़कंप का माहौल है।
