अकोट शहर के प्रभाग क्रमांक 9-ब में विकास की नई शुरुआत, राजदे प्लॉट, इंदिरा नगर वर्षों बाद विकास की ओर बढ़ा | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

नगर पालिका चुनाव के नतीजे घोषित होते ही जहां कई स्थानों पर जीत का जश्न मनाया गया, वहीं कुछ विजयी उम्मीदवार शहर भ्रमण पर निकल पड़े। लेकिन अकोट शहर के प्रभाग क्रमांक 9-ब, राजदे प्लॉट इंदिरा नगर में एक अलग ही मिसाल देखने को मिली।
वर्षों से बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों से वंचित रहा इंदिरा नगर अब बदलाव की राह पर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रभाग की नगर सेविका की जीत के साथ ही उनके पति सहित कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए विकास कार्यों की शुरुआत कर दी।
क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चुनाव जीतते ही काम में जुट जाना यह साबित करता है कि हर प्रभाग को ऐसे ही कर्मठ और ज़मीनी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है।
परिसर में आज यही चर्चा रही कि इंदिरा नगर को वर्षों बाद सही मायनों में विकास की दिशा मिली है और आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version