एसएसवी कॉलेज कहलगांव में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

एसएसवी कॉलेज कहलगांव में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 गणपत राय सलारपुरिया मेमोरियल ट्रॉफी का शुभारंभ एसएसवी कॉलेज, कहलगांव के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगांव द्वारा किया जा रहा है।

एसएसवी कॉलेज कहलगांव में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

प्रतियोगिता का उद्घाटन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सचिव संजय कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद सिंह, एसएसवी कॉलेज के प्राचार्य सिकंदर चौधरी, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष दिलीप कुमार चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
खेल आयोजन में एसएसवी कॉलेज के पीटीआई डॉ. विपिन कुमार मंडल एवं संजय कुमार यादव ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान कृष्णा कुमार सिंह ने कमेंटेटर, पीतांबर कुमार एवं हर्ष राज ने स्कोरर तथा राजेश और अभय ने अंपायर की जिम्मेदारी संभाली।

By nit

Exit mobile version