जुन्नारदेव के इतिहास में पहली बार नॉर्मल डिलीवरी में एक महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, दो बच्चों की मौत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के इतिहास में पहली बार नॉर्मल डिलीवरी में एक महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, दो बच्चों की मौत | New India Times

जुन्नारदेव के इतिहास में पहली बार एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी के माध्यम से चार बच्चों को जन्म दिया। यह प्रसव जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के मार्गदर्शन में, डॉ. रोमा मूलचंदानी, प्रसव इंचार्ज पूजा सोनी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रोराढ़ेकनी निवासी 20 वर्षीय महिला गुन्नो, पति जगर सिंह, को गर्भावस्था के सातवें महीने में अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर जुन्नारदेव अस्पताल लाया गया था। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तत्काल डिलीवरी कराने का निर्णय लिया और सुरक्षित नॉर्मल प्रसव कराया।

महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। नवजातों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही 580 ग्राम और 600 ग्राम वजन वाले दो नवजातों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। शेष दो नवजातों को इलाज के लिए मशीन (एनआईसीयू) में रखा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version