अज्ञात चोरों ने पानी का टैंकर किया चोरी, सरपंच-सचिव ने की पुलिस में शिकायत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अज्ञात चोरों ने पानी का टैंकर किया चोरी, सरपंच-सचिव ने की पुलिस में शिकायत | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया की ग्राम पंचायत कोल्हिया में अज्ञात चोरों द्वारा शासकीय पानी का टैंकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।

ग्राम पंचायत कोल्हिया की सरपंच मीरा कुमरे एवं सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 दिसंबर 2025 को रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच ग्राम पंचायत कोल्हिया का शासकीय पानी का टैंकर चोरी हो गया। यह टैंकर वार्ड क्रमांक 4 स्थित हनुमान मंदिर के पास चल रहे शासकीय भवन निर्माण कार्य स्थल पर खड़ा था।

चोरी हुआ टैंकर सफेद रंग का है, जिस पर “ग्राम पंचायत कोल्हिया” लिखा हुआ है। इसकी क्षमता लगभग 4500 लीटर बताई गई है। घटना के बाद पंचायत द्वारा आसपास काफी खोजबीन की गई तथा पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई, लेकिन टैंकर का कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसके पश्चात सरपंच मीरा कुमरे द्वारा पुलिस चौकी डूंगरिया में अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत पत्र देकर मामला दर्ज कराया गया। पंचायत की ओर से चौकी प्रभारी से चोरी हुए शासकीय पानी के टैंकर को शीघ्र बरामद करने तथा चोरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version