राजनीतिक दबाव के आगे बेबस नगर पालिका, परासिया कन्या शाला रोड से अतिक्रमण नहीं हट पाया | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

राजनीतिक दबाव के आगे बेबस नगर पालिका, परासिया कन्या शाला रोड से अतिक्रमण नहीं हट पाया | New India Times

मुख्यमंत्री की अनुशंसा के बावजूद परासिया के शासकीय कन्या शाला स्कूल रोड से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। यह मामला थाना परासिया, जिला छिंदवाड़ा से जुड़ा हुआ है, जहाँ नगर पालिका की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची, लेकिन कथित राजनीतिक दबाव के चलते अतिक्रमण हटाने में असफल रही।

नगर पालिका की टीम पर आरोप है कि वह कुछ खास चेहरों को देखकर कार्रवाई कर रही है। तहसील परिसर से सटे शासकीय उच्चतर कन्या शाला रोड पर अवैध रूप से लगी गुमटियों में खड़े होकर कुछ असामाजिक तत्व छात्राओं पर नजर रखते हैं, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण इन गुमटियों को हटाया नहीं जा सका।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजनीतिक दबाव के चलते टाल दी गई और नगर पालिका की टीम बिना कार्रवाई किए ही घटनास्थल से लौट गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और लगातार इन गुमटियों को हटाने की मांग कर रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि स्कूल आने-जाने के दौरान कन्या शाला स्कूल रोड पर तहसील परिसर के किनारे लगी गुमटियों के पास शरारती तत्व देखे जाते हैं, जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article